जागरण संवाददाता, मधुबनी । पढ़ाई के साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का मौका अब विद्यार्थियों को जल्द मिलने वाला है। स्कूलों में कला और संस्कृति की छटा बिखरेगी, जहां कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
मधुबनी जिले के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कला उत्सव-2026 का आयोजन अब 24 अक्टूबर को होगा। पहले निर्धारित समय सीमा में किसी विद्यालय से आयोजन की सूचना नहीं मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने नई तिथि तय करते हुए सभी संबंधित विद्यालयों को कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।