राजकुमार राजू, मोगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व को लेकर मोगा के टाउन हॉल स्थित स्टेडियम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
दशहरा कमेटी रजिस्टर्ड मोगा की ओर से आयोजित समारोह में इस बार 55 फीट ऊंचे रावण, 50 फीट के कुंभकर्ण और 45 फीट के मेघनाद के पुतले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कमेटी के सदस्य और कारीगर समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मोगा में पिछले करीब 40 वर्षों से इसी स्थान पर दशहरा मनाया जा रहा है। इस बार भी शहरवासियों के सहयोग से धार्मिक समारोह आयोजित किया जा रहा है।