जागरण संवाददाता, मथुरा। रेलवे द्वारा त्योहारों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। दीपावली और अन्य पर्वों को लेकर रेलवे ने यह कदम उठाया है। पर्वों पर भीड़ होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी आती है। खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन, कोटा- पानीपत, खजुराहो-रूंधी, सोगरिया-मथुरा के मध्य ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के लिए प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक संचालित की जाएगी। हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के लिए प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलाई जाएगी।