डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 'सत्ता परिवर्तन' (Regime change) की चर्चा को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भारत और बांग्लादेश की तुलना करने वाले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
इससे पहले, रिजिजू ने विपक्षी कांग्रेस और JNU की छात्र कार्यकर्ता नेहा बोरा पर पलटवार किया था। नेहा बोरा ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) की आलोचना करते हुए 'सत्ता परिवर्तन' का जिक्र किया था और आरोप लगाया था कि इसका मकसद मतदाताओं को सूची से हटाना है।