National
पडरौना: बदलते मौसम की मार, मरीजों से भरी सेवरही सीएचसी की ओपीडी
जागरण संवाददाता, पडरौना (सेवरही)। दिन में तेज धूप और शाम को ठंड का अहसास लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, खांसी, जुकाम और हल्के बुखार के मरीज बढ़े हैं। इसका असर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक प
लेखक Ajay K Shukla45K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पडरौना (सेवरही)। दिन में तेज धूप और शाम को ठंड का अहसास लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, खांसी, जुकाम और हल्के बुखार के मरीज बढ़े हैं। इसका असर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक पड़ रहा है। राहत की बात केवल यह है कि गंभीर मरीजों की संख्या में कमी आई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवरही की ओपीडी में 350 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें करीब 60 प्रतिशत मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश और बुखार से पीड़ित थे। अधिकांश ने लगातार छींक आने, सर्दी और थकान की शिकायत की। जोड़ों के दर्द से परेशान मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

