जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दीपावली पर आतिशबाजी के कारण बढ़ा प्रदूषण अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। त्योहार के बाद शहर की आबोहवा में सुधार दर्ज किया गया है।
दीपावली के दौरान 212 तक पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) मंगलवार को घटकर 142 पर आ गया। प्रदूषण के स्तर में 70 अंकों की गिरावट से लोगों को जहरीली हवा से कुछ राहत मिली है। हालांकि, हवा अभी पूरी तरह स्वच्छ नहीं हुई है।
दीपावली पर देर रात तक हुई आतिशबाजी और पटाखों के धुएं से जनपद में प्रदूषण बढ़ा था। लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और एक्यूआइ 212 तक पहुंचने से चिंता बढ़ गई थी। त्योहार के बाद आतिशबाजी थमने और वातावरण में प्रदूषणकारी तत्वों का स्तर घटने से एक्यूआइ में सुधार हुआ है।