National
मेरठ में लगेगी चुनाव आयोग की क्लास, 18 जिलों की तैयारियों की होगी समीक्षा; UP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी रहेंगे मौजूद
जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी में भारत निर्वाचन आयोग अब पूरे जी जान से जुट गया है। पश्चिम के चार मंडल के 18 जनपदों की विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दो नवंबर को मेरठ में समीक्षा की जाएगी
लेखक Anuj Sharma165K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी में भारत निर्वाचन आयोग अब पूरे जी जान से जुट गया है। पश्चिम के चार मंडल के 18 जनपदों की विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दो नवंबर को मेरठ में समीक्षा की जाएगी।
जिसमें चारों कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, जनपदों के डीएम, एसएसपी अपनी चुनाव की तैयारियों का प्रजेंटेशन करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग से उच्च अधिकारियों के साथ साथ प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तैयारियों की समीक्षा करके उसमें सुधार के निर्देश देंगे।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)