National
टाटा पावर का बड़ा कदम: 18 शीर्ष डेटा सेंटरों को मिलेगी 2.8 GW हरित ऊर्जा, मुंबई ग्रिड में 15,000 करोड़ का निवेश
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। इंटरनेट, क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दिमाग कहे जाने वाले विशाल 'डाटा सेंटरों' (कंप्यूटर और सर्वर रूम) को हर सेकंड निर्बाध और भारी मात्रा में बिजली की जरूरत होती है। भार
लेखक Jitendra Singh200K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। इंटरनेट, क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दिमाग कहे जाने वाले विशाल 'डाटा सेंटरों' (कंप्यूटर और सर्वर रूम) को हर सेकंड निर्बाध और भारी मात्रा में बिजली की जरूरत होती है। भारत की इसी विशाल तकनीकी मांग को पूरा करने के लिए टाटा पावर ने बड़ी तैयारी की है।
कंपनी देश-दुनिया की 18 'ब्लू चिप' (शीर्ष दर्जे की) डाटा सेंटर कंपनियों को 2.8 गीगावाट (2800 मेगावाट) से अधिक की बिजली और पूरा तकनीकी ढांचा मुहैया कराएगी। बिना पलक झपकाए काम करने वाले इन अति-आधुनिक कंप्यूटर रूम्स को अब टाटा पावर की सौर ऊर्जा, कूलिंग सिस्टम और मजबूत ट्रांसमिशन लाइनों से नई ऊर्जा मिलेगी।



