National
धूप से बिजली बनाने में बांका ने मारी बाजी, अब भागलपुर की छतों पर सोलर से रोशन होगा भविष्य
जागरण संवाददाता, भागलपुर। आत्मनिर्भर भारत और हरित (ग्रीन) ऊर्जा के क्षेत्र में भागलपुर और बांका जिला अब एक नई और आधुनिक उड़ान भरने को पूरी तरह तैयार है। सूरज की प्रचुर रोशनी से बिजली उत्पादन बढ़ाने की यह पहल इस क्षेत्र क
लेखक Hirshikesh Tiwari92K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, भागलपुर। आत्मनिर्भर भारत और हरित (ग्रीन) ऊर्जा के क्षेत्र में भागलपुर और बांका जिला अब एक नई और आधुनिक उड़ान भरने को पूरी तरह तैयार है। सूरज की प्रचुर रोशनी से बिजली उत्पादन बढ़ाने की यह पहल इस क्षेत्र को स्वच्छ ऊर्जा के साथ-साथ पारंपरिक बिजली के भरोसे से मुक्त कर वैकल्पिक स्रोतों से जोड़ रही है।
भागलपुर के खरीक में पांच करोड़ रुपये की लागत से 2.4 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जबकि जिले में सात से आठ अन्य नई इकाइयां भी प्रस्तावित हैं।



