National
गोरखपुर में ई-रिक्शा चालक ने महिला से की अश्लीलता, विरोध पर मारपीट; पुलिस जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में अस्पताल से ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला के साथ अश्लील हरकत और मारपीट का मामला सामने आया है। चिलुआताल क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक रास्ते भर अश्लील ग
लेखक Digital Desk127K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में अस्पताल से ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला के साथ अश्लील हरकत और मारपीट का मामला सामने आया है। चिलुआताल क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक रास्ते भर अश्लील गाने गाता रहा और उससे अभद्र बातें करने की कोशिश करता रहा।
विरोध करने पर मारपीट की। नकहा जंगल तिराहे पर महिला ने रिक्शा रुकवाकर पति को फोन कर बुलाया। पति ने चालक से पूछताछ की तो वह गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



