जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। गुरुवार सुबह से हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों वर्षा जारी है। चारधाम और आदि कैलास यात्रा सुचारू है। गुरुवार को उत्तराखंड के कई इलाकों के बारिश हुई। जिससे पारे में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में दो-तीन दिन वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। देहरादून व उत्तरकाशी समेत नौ जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी पांच जिलों में तेज वर्षा का पूर्वानुमान है। यात्रियों को मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी है।