National
आजम ने सीके एसोसिएट को चार साल में दिलाए थे 186 करोड़ के सरकारी काम, बदले में यूनिवर्सिटी पर खर्च किए 56 करोड़
जागरण संवाददाता, रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी धन के दुरुपयोग और करोड़ों का चंदा दिए जाने के ईडी को साक्ष्य मिले हैं। ईडी ने अपनी प्राथमिकी में इनका जिक्र भी किया है। ईडी करीब चार साल से आजम
लेखक Bhaskar Singh62K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी धन के दुरुपयोग और करोड़ों का चंदा दिए जाने के ईडी को साक्ष्य मिले हैं। ईडी ने अपनी प्राथमिकी में इनका जिक्र भी किया है। ईडी करीब चार साल से आजम खान की यूनिवर्सिटी में करोड़ों के घोटाले की जांच कर रही है।
इसके लिए वर्ष 2022 में ईडी की टीम यहां आई थी। इसके बाद इसी साल 19 अगस्त को ईडी की कई टीमों ने यूनिवर्सिटी समेत आधा दर्जन स्थानों पर छापे मारे थे। लखनऊ बुलाकर भी टीम ने आजम खान के करीबियों के बयान लिए थे।



