National
जम्मू-कश्मीर में पंजाबी समेत 3 भाषाओं को आधिकारिक दर्जा देने की तैयारी, उमर सरकार 2027 के बजट सत्र में लाएगी बिल
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पंजाबी, गोजरी और पहाड़ी भाषाओं को सरकारी भाषा का दर्जा देने की तैयारी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली उमर अब्दुल्ला सरकार 2027 के बजट सत्र में इस संबंध में विधानसभा में विधेयक
लेखक Rahul Sharma100K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पंजाबी, गोजरी और पहाड़ी भाषाओं को सरकारी भाषा का दर्जा देने की तैयारी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली उमर अब्दुल्ला सरकार 2027 के बजट सत्र में इस संबंध में विधानसभा में विधेयक पेश करेगी। इससे इन भाषाओं को प्रशासनिक और संस्थागत स्तर पर नई पहचान मिलने का रास्ता खुल सकता है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के राज्यसभा सदस्य शम्मी ओबरॉय ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंजाबी, गोजरी और पहाड़ी को आधिकारिक भाषाओं की सूची में शामिल करने का फैसला किया है।



