National
बीएड करना चाहते हैं तो जल्दी करें, जम्मू-कश्मीर में दाखिले का आखिरी मौका; 16 अक्टूबर तक करें अप्लाई
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सरकारी कॉलेजों और संस्थानों में बीएड कोर्स-2026 की खाली सीटों को भरने के लिए नए सिरे से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE)
लेखक Satnam Singh188K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सरकारी कॉलेजों और संस्थानों में बीएड कोर्स-2026 की खाली सीटों को भरने के लिए नए सिरे से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) ने काउंसलिंग के विभिन्न दौर के बाद रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं।
बोर्ड की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत, 14 अक्टूबर से आवेदन शुरू हो गए और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है।



