National
111 फीट ऊंचे मंदिर में विराजमान मां मनसा देवी, हरिद्वार से करनाल लाई गई थी प्रचंड ज्योत; नवरात्र में गूंजते हैं जयकारे
संवाद सहयोगी, निसिंग। कैथल रोड स्थित नीमसार तीर्थ के प्राचीन घाट के किनारे 111 फीट ऊंचा माता मनसा देवी का मंदिर है। प्राचीन समय से ही यह श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। दूर दराज से नवरात्र के दौरान श्रद्धालु यहां
लेखक Vishal Kaushik114K पढ़े गए
-1791999280295.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, निसिंग। कैथल रोड स्थित नीमसार तीर्थ के प्राचीन घाट के किनारे 111 फीट ऊंचा माता मनसा देवी का मंदिर है। प्राचीन समय से ही यह श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। दूर दराज से नवरात्र के दौरान श्रद्धालु यहां पूजा पाठ व मन्नत मांगने के लिए आते हैं।
वहीं, मन्नत पूरी होने पर पूजा पाठ करवाते हैं। नवरात्र में यहां का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है। इस चार मंजिला मंदिर में नौ शिवालय बने हैं। प्रथम तल पर माता मनसा देवी की मूर्ति स्थापित है। दूसरी मंजिल पर द्वारीकाधीश श्रीकृष्ण का दरबार है। तीसरी मंजिल पर श्रीराम दरबार है जबकि चौथी मंजिल पर नवदुर्गा के स्वरूप विराजमान हैं।



