जागरण संवाददाता, पूर्णिया। सीमांचल के रंगमंच के क्षेत्र में पूर्णिया की अदिति एक ऐसा उभरता हुआ नाम हैं, जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। महज 14 वर्ष की कम उम्र में अपने अभिनय का सफर शुरू करने वाली अदिति ने अपनी प्रतिभा के बल पर जिला ही नहीं, बल्कि राज्य स्तर तक अपने बेहतरीन अभिनय कौशल की छाप छोड़ी है।
अपने नौ वर्षों के सफल करियर में उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर कई चर्चित नाट्य प्रस्तुतियों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं और दर्शकों व नाट्य समीक्षकों की भरपूर सराहना बटोरी है।