National
रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, 950 से बढ़कर 2160 लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर विमान का इंतजार करने वाले यात्रियों को भविष्य में अधिक जगह और आराम मिल सकेगा। बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए टर्मिनल भवन के पुनर्विन्यास और विस्तार की योजना तैयार की
लेखक Amit Singh31K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर विमान का इंतजार करने वाले यात्रियों को भविष्य में अधिक जगह और आराम मिल सकेगा। बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए टर्मिनल भवन के पुनर्विन्यास और विस्तार की योजना तैयार की गई है। इसके तहत घरेलू सुरक्षा प्रतीक्षा क्षेत्र को 6,480 वर्गमीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, इससे व्यस्त समय में यात्रियों को संभालने की क्षमता बढ़कर 2,160 हो जाएगी। योजना लागू होने से भीड़ के दौरान बैठने और आवाजाही की व्यवस्था और बेहतर होगी। वर्तमान क्षमता लगभग 950 यात्रियों को संभालने की है। गत एक माह में टर्मिनल में 100 नई कुर्सियां लगाई गई हैं। टर्मिनल में बदलावों से बैठने की क्षमता में करीब 150 यात्रियों का इजाफा हुआ है।



