जागरण संवाददाता, रांची। रांची नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, अतिक्रमण पर सख्ती और राजस्व वसूली के लिए ताबड़तोड़ कदम उठाए जा रहे हैं। मिसिर गोंदा, जुमन कालोनी और बूटी बस्ती सहित पांच वार्डों में 1.23 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नाली और पुलिया निर्माण की योजनाएं शुरू कर दी गई हैं, जिनके लिए निविदाएं जारी हो चुकी हैं।