जागरण टीम, जालंधर। मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में वीरवार को पंजाब बंद रहेगा। बंद के आह्वान को कांग्रेस, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल, एसजीपीसी, किसान-मजदूर संगठनों, व्यापारिक संगठनों और स्कूल वैन आपरेटर एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया है।
विभिन्न शहरों में बाजार बंद रखने, धरने देने और रोष प्रदर्शन करने की घोषणाएं की गई हैं। बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा, जबकि आपातकालीन सेवाओं को इससे छूट देने की अपील की गई है।