National
उत्तर प्रदेश में धनतेरस तक सोना लंबी उड़ान भरने को तैयार, पिछले रिकॉर्ड टूटना तय
अंशू दीक्षित, लखनऊ। बढ़ती कीमतों के बाद भी सोना इस बार धनतेरस में सभी रिकार्ड तोड़ने को बेताब है। यह स्थिति तब है जब सोने के दामों में वर्ष 2025 की तुलना में इक्कीस हजार प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी है और चांदी में साठ हज
लेखक Anshu Dixit150K पढ़े गए

अंशू दीक्षित, लखनऊ। बढ़ती कीमतों के बाद भी सोना इस बार धनतेरस में सभी रिकार्ड तोड़ने को बेताब है। यह स्थिति तब है जब सोने के दामों में वर्ष 2025 की तुलना में इक्कीस हजार प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी है और चांदी में साठ हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी है। इसके बाद भी पीली धातु की चमक कम होने का नाम नहीं ले रही है।
सराफा कारोबारियों ने छह नवंबर को होने वाली धनतेरस की प्री बुकिंग भी शुरू कर दी है। कोई सोने की पचास प्रतिशत धनराशि लेकर धनतेरस की बुकिंग कर रहा है तो कोई 75 प्रतिशत धनराशि लेकर।



