National
मधेपुरा की मुखिया मंजू देवी ने 140 टीबी मरीजों को लिया गोद, शिक्षा और खेल को भी दे रहीं बढ़ावा
संवाद सूत्र, आलमनगर (मधेपुरा)। आलमनगर प्रखंड की खुरहान पंचायत की मुखिया मंजु देवी स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में अपने नवाचारी प्रयासों से समाज में एक मजबूत मिसाल पेश कर रही हैं। पारंपरिक दायित्वों से आगे बढ़क
लेखक Amitesh Kumar97K पढ़े गए

संवाद सूत्र, आलमनगर (मधेपुरा)। आलमनगर प्रखंड की खुरहान पंचायत की मुखिया मंजु देवी स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में अपने नवाचारी प्रयासों से समाज में एक मजबूत मिसाल पेश कर रही हैं। पारंपरिक दायित्वों से आगे बढ़कर उन्होंने समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है।
इसी कड़ी में उन्होंने प्रखंड के 140 टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार, देखभाल और पौष्टिक आहार की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है। इसके साथ ही पंचायत के सभी सरकारी विद्यालयों के बच्चों को यूनिफार्म और खेल सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रति उनका उत्साहवर्धन कर रही हैं।



