संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज)। ठाकुरगंज प्रखंड के भातगांव पंचायत अंतर्गत गलगलिया सहनी टोला निवासी भारती ठाकुर आज क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए एक मजबूत प्रेरणास्रोत बनकर उभरी हैं।
भारती ठाकुर ने अपनी असाधारण सामाजिक प्रतिबद्धता, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव के बल पर यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच हो, तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी समाज में व्यापक और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।