National
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, खाते में आएंगे 17,951 रुपये
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) देने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत निर्धारित शर्तें पूरी
लेखक Prem Naranyan Dwivedi87K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) देने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले कर्मचारियों को 17,951 रुपये बोनस मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने 14 अक्टूबर, 2026 को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बोनस भुगतान प्राथमिकता के आधार पर वेतन भुगतान की तरह किया जाएगा।
रेल मंत्रालय के आदेश के अनुसार, बोनस का लाभ सभी पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को मिलेगा। हालांकि, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के कर्मचारी इस योजना के दायरे से बाहर रहेंगे। बोनस की पात्रता के लिए वेतन की अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन इसकी गणना अधिकतम 7,000 रुपये मासिक वेतन के आधार पर की जाएगी। यानी, इससे अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों का बोनस भी निर्धारित गणना सीमा के अनुसार तय होगा।



