National
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 1.76 लाख करोड़ के निवेश का क्या हुआ? 25 अक्टूबर से पहले शासन को देनी होगी रिपोर्ट
जागरण संवाददाता, नोएडा। शासन ने नोएडा से पिछले पांच साल में निवेशक सम्मेलन के दौरान हुए समझौतो (एमओयू) और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट 25 अक्टूबर से पहले देना है।
लेखक Pravendra Singh Sikarwar101K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नोएडा। शासन ने नोएडा से पिछले पांच साल में निवेशक सम्मेलन के दौरान हुए समझौतो (एमओयू) और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट 25 अक्टूबर से पहले देना है। इन्वेस्टर समिट और ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) से जुडा यह मामला है। बड़े-बड़े समझौतों के बाद हकीकत में कितनी कंपनियां स्थापित हुईं और कितनी में उत्पादन या कारोबार शुरू हो सका, अब इसका हिसाब लिया जाएगा।



