राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में प्रवर्तन कांस्टेबलों की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत पदों पर क्षैतिज आरक्षण मिलेगा।
इसके साथ ही उन्हें लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा और अलग से शारीरिक दक्षता व मानक परीक्षण से छूट दी जाएगी। राज्य सरकार ने प्रवर्तन कांस्टेबल सेवा नियमावली, 2022 में संशोधन कर भर्ती के नियम बदल दिए हैं। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।