National
1400 करोड़ से सहेजा जाएगा प्राचीन इतिहास, एएसआई 3 साल में तैयार करेगा 15 नए पुरातात्विक संग्रहालय
वी के शुक्ला, नई दिल्ली। देश के प्राचीन इतिहास और सभ्यता से जुड़े रहस्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने नई पहल की है। इसके तहत देश के 15 पुरातात्विक खोदाई स्थलों पर संग्रहालय विकसित
लेखक V K Shukla70K पढ़े गए
-1792032011615.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
वी के शुक्ला, नई दिल्ली। देश के प्राचीन इतिहास और सभ्यता से जुड़े रहस्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने नई पहल की है। इसके तहत देश के 15 पुरातात्विक खोदाई स्थलों पर संग्रहालय विकसित किए जाएंगे।
इन संग्रहालयों में खोदाई के दौरान मिले अवशेषों, पुरावशेषों और ऐतिहासिक महत्व की जानकारियों को इस तरह प्रस्तुत किया जाएगा कि पर्यटकों को संबंधित स्थल के इतिहास को समझने में आसानी हो। साथ ही ये संग्रहालय देश-विदेश के शोधार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होंगे। इस परियोजना पर करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।



