जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Trains Cancelled Due to Fog; सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के कारण रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने अभी से कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।  इस निर्णय से भागलपुर, बांका, मुंगेर और साहिबगंज के यात्रियों को अगले करीब तीन महीनों तक दिल्ली आने-जाने में भारी दिक्कतों और सीट संकट का सामना करना पड़ेगा।