जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में विकसित होने वाला फिनटेक सिटी विशेष विकसित क्षेत्र (एसडीजेड) बनेगा। फिनटेक को एसडीजेड घोषित कराने के लिए केंद्रीय वित्त विभाग को शासन के जरिये प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा है।
एसडीजेड घोषित होने से फिनटेक सिटी को केंद्रीय सुविधाओं के साथ केंद्रीय विभागों के कार्यालयों के स्थापित होने का रास्ता साफ होगा। यमुना प्राधिकरण सेक्टर 11 में पांच सौ एकड़ में फिनटेक सिटी परियोजना विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है।