National
उत्तराखंड में तंबाकू-निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई, नियम तोड़ा तो खैर नहीं
जागरण संवाददाता, देहरादून। तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला बेचने, भंडारण करने या वितरण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि प्रदेश में इन उत्पादों पर लागू प्रतिबंध की अवधि एक साल बढ़ा दी गई है। खाद्य सुरक
लेखक Sukant Mamgain70K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला बेचने, भंडारण करने या वितरण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि प्रदेश में इन उत्पादों पर लागू प्रतिबंध की अवधि एक साल बढ़ा दी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिबंध का पालन कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2019 में पहली बार तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला व अन्य संबंधित उत्पादों पर रोक लगाई गई थी। खाद्य सुरक्षा आयुक्त को एक बार में अधिकतम एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाने का अधिकार है।



