जागरण संवाददाता, पटना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली पोषण किट दानापुर-खगौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में एक्सपायर मिली हैं। 
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ब्रांडेड कंपनी की ये किट स्वास्थ्य केंद्र के डिलीवरी कक्ष में रखी थी। समय पर वितरण नहीं होने के कारण इनके इस्तेमाल की अवधि समाप्त होने की बात सामने आई है। मामले को लेकर सिविल सर्जन ने जांच का आदेश दिया है।