National
कानपुर लूट मामले में इंस्पेक्टर निलंबित, भाजपा नेता ने कर्मियों के बयान से किया इनकार
संवाद सहयोगी, बिधनू(कानपुर)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री व बिधनू के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह यादव से 34 लाख की लूट के मामले में पुलिस अधिकारी ने सेन पश्चिम पारा के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह की लापरवाही मान
लेखक Ankur Srivastava183K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, बिधनू(कानपुर)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री व बिधनू के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह यादव से 34 लाख की लूट के मामले में पुलिस अधिकारी ने सेन पश्चिम पारा के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह की लापरवाही मानी है। जांच में हीलाहवाली करने और लोगों से सही व्यवहार न रखने पर पुलिस आयुक्त बुधवार को निलंबित कर दिया गया।
वहीं, पुलिस अब तक 18 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने ला चुकी है, जिसमें दो पीड़ित भाजपा नेता के पूर्व पीएसओ भी शामिल हैं। वारदात के समय उनके मोबाइल फोन बंद थे। जांच के दौरान कई सवाल के जवाब पुलिस नहीं खोज पा रही है। फार्म हाउस में 30 कैमरे लगे हैं, लेकिन सिर्फ एक कैमरे में बदमाश अंदर आते और भागते हुए दिखे।



