National
रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, ट्रैक मेंटेनर से लोको पायलट तक को मिलेगा लाभ
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। दुर्गापूजा से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे के 11,40,770 गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों का उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) देने का फैसला किया है। इस पर सरकारी कोष से 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च
लेखक Jagran News167K पढ़े गए

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। दुर्गापूजा से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे के 11,40,770 गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों का उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) देने का फैसला किया है। इस पर सरकारी कोष से 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
प्रति पात्र कर्मचारियों के लिए बोनस की अधिकतम राशि 17,951 रुपये निर्धारित की गई है। सरकार ने इसे रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की मान्यता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन बताया है।



