National
राजस्थान में चुनाव लड़ने से रोका तो पिता ने पुत्र-बहू को कुचला, मौत
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में चूरू जिले के चंगोई गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर एक परिवार के सदस्यों में आपस में ही विवाद हो गया। विवाद के दौरान व्यक्ति पर अपनी बोलेरो गाड़ी से अपने पुत्र और पुत्रवधू को कुच
लेखक Jagran News173K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में चूरू जिले के चंगोई गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर एक परिवार के सदस्यों में आपस में ही विवाद हो गया। विवाद के दौरान व्यक्ति पर अपनी बोलेरो गाड़ी से अपने पुत्र और पुत्रवधू को कुचलकर मार देने का आरोप लगा है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
तारानगर पुलिस उप अधीक्षक रोहित सांखला ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे हुई। गांव का 60 वर्षीय रामचंद्र जाट सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन उसका पुत्र और बहू इसके लिए तैयार नहीं थे। वे दोनों रामचंद्र पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बना रहे थे। मंगलवार रात को भी पिता-पुत्र में विवाद हुआ था।



