National
दुर्गा पूजा व छठ के लिए पूर्व रेलवे की व्यापक तैयारियां, 30 नवंबर तक चलाएगा विशेष ट्रेनों के 1354 फेरे
जागरण संवाददाता, कोलकाता। दुर्गा पूजा और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए पूर्व रेलवे ने विशेष ट्रेनों के परिचालन की व्यापक तैयारी की है। पूर्व रेलवे ने एक अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक कुल 1,354 व
लेखक Jagran News58K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कोलकाता। दुर्गा पूजा और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए पूर्व रेलवे ने विशेष ट्रेनों के परिचालन की व्यापक तैयारी की है। पूर्व रेलवे ने एक अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक कुल 1,354 विशेष ट्रेन यात्राओं (ट्रिप) की अधिसूचना जारी की है। यह संख्या पिछले वर्ष त्योहारों के दौरान संचालित 1,208 विशेष ट्रेन यात्राओं से 12.08 प्रतिशत अधिक है।



