संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। नया गुरुग्राम में सेक्टर-108 स्थित काव्यम अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना के 26 खरीदारों को हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (हरेरा) गुरुग्राम ने राहत दी है।
प्राधिकरण ने बिल्डर अग्रांते रियल्टी लिमिटेड को फ्लैटों का कब्जा देने में देरी के लिए 10.8 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज देने का आदेश दिया है।