डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों और युवाओं को शराब की लत से बचाने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद संवेदनशील और सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्यों न टेट्रा पैक और प्लास्टिक पाउच जैसी 'भ्रामक पैकेजिंग' में शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
यह चिंताजनक मामला है कि ऐसे पैकेटों का रूप फलों के जूस जैसा होता है, जिससे अनजाने में युवा और कम उम्र के लोग आसानी से भ्रमित हो जाते हैं।