जागरण संवाददाता, लखीसराय। Lakhisarai RJD District President Election: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर लखीसराय जिले की राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। वर्तमान में जिला कमेटी भंग होने के कारण नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर पार्टी के भीतर अलग-अलग खेमों में हलचल तेज हो गई है।