डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बुधवार को कहा कि उनकी सैटेलाइट संचार कंपनी यूटेलसैट वनवेब भारत में सेवाएं शुरू करने की मंजूरी पाने की कतार में एलन मस्क की स्टारलिंक से काफी आगे है।
ब्लूमबर्ग न्यू इकोनमी फोरम 2026 में मित्तल ने कहा कि वनवेब ने पांच साल पहले आवेदन किया था और उसका जमीनी नेटवर्क पिछले तीन साल से तैयार है। इसके बावजूद कंपनी को वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है।