मोहित द्विवेदी, हमीरपुर। यमुना नदी के किनारे और जिलाधिकारी आवास के पास स्थित चौरादेवी मंदिर शहर की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। मंदिर से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार कभी यहां घने जंगल के बीच पीपल के पेड़ की ओट में देवी मां की मूर्ति विराजमान थी।
अंग्रेजी शासनकाल में तत्कालीन कलेक्टर एम एन्सले की पत्नी ने देवी की मूर्ति के सामने चूने और कंकरीट से चबूतरे का निर्माण कराया था। इसके बाद से यह स्थान चौरादेवी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।