National
सीवर की सफाई वाले रोबोट बनाने वाली जेनरोबोटिक्स को मिला इसरो का ऑफर, अब अंतरिक्ष में दिखाएगी जलवा
पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। केरलम की कंपनी जेनरोबोटिक्स इनोवेशन अब अंतरिक्ष से जुड़े कामों के लिए रोबोटिक सिस्टम बनाने के प्रोजेक्ट के साथ नए क्षेत्र में कदम रख रही है। यह सीवर की सफाई करने वाले रोबोट बनाने के लिए जानी जाती है
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। केरलम की कंपनी जेनरोबोटिक्स इनोवेशन अब अंतरिक्ष से जुड़े कामों के लिए रोबोटिक सिस्टम बनाने के प्रोजेक्ट के साथ नए क्षेत्र में कदम रख रही है। यह सीवर की सफाई करने वाले रोबोट बनाने के लिए जानी जाती है।
कंपनी को यह प्रोजेक्ट इसरो के अहम केंद्र, यू आर राव सैटेलाइट सेंटर से मिला है। यह जमीनी स्तर की चुनौतियों से लेकर स्पेस इंजीनियरिंग की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कंपनी के सफर का बड़ा कदम है।



