National
नीला ड्रम हत्याकांड: 64 दिन की पड़ताल और 22 लोगों की गवाही, मौत की दहलीज तक ऐसे पहुंचे साहिल-मुस्कान
जागरण संवाददाता, मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड का मुकदमा 64 दिन तक चला। पुलिस की विवेचना, साक्ष्यों का संकलन और गवाहों की अदालत में पेशी इस मुकदमे के अहम पड़ाव रहे। सौरभ की गुमशुदगी और उसकी हत्या की आशंका से शुरू हुई पुलिस
लेखक Sushil Kumar37K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड का मुकदमा 64 दिन तक चला। पुलिस की विवेचना, साक्ष्यों का संकलन और गवाहों की अदालत में पेशी इस मुकदमे के अहम पड़ाव रहे। सौरभ की गुमशुदगी और उसकी हत्या की आशंका से शुरू हुई पुलिस की पड़ताल ने धीरे-धीरे उस खौफनाक वारदात की परतें खोलीं, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया।
मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था, इसलिए पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी हत्या का मकसद सामने लाना और घटनास्थल से लेकर आरोपितों की यात्रा तक की हर कड़ी को साक्ष्यों से जोड़ना।



