National
भिवानी में तालाब में डूबने से युवक की मौत, नशे की हालत में मौत की आशंका
संवाद सहयोगी, बहल। कस्बे के दूषित पानी के निस्तारण सिस्टम फाइव पौंड में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अजीत उर्फ डब्ल्यू पुत्र मुकेश निवासी वार्ड आठ मंगलवार दोपहर बाद से घर से गायब था। परिजनों को जानकारी बुधव
लेखक Shiv Kumar125K पढ़े गए
-1792015154022.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, बहल। कस्बे के दूषित पानी के निस्तारण सिस्टम फाइव पौंड में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अजीत उर्फ डब्ल्यू पुत्र मुकेश निवासी वार्ड आठ मंगलवार दोपहर बाद से घर से गायब था। परिजनों को जानकारी बुधवार सुबह उस वक्त लगी, जब उसकी चप्पलें फाइव पौंड के किनारे पड़ी मिली। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत बहल थाना प्रभारी उग्रसेन को दी तथा पुलिस ने मौका का मुआयना कर गोताखोरों को बुलाया।
गोताखोर ईएएसआई चांदसिंह व ईएएसआइ राजेश कुमार ने पौंड के पास पड़ी मिली चप्पलों के आधार पर पानी से भरे पौंड में गोता मारा तो कुछ दूरी के बाद ही अजीत उर्फ डब्ल्यू का गली सड़ी हालात में दलदल में फंसा शव हाथ लग गया। अजीत का मुंह पौंड की गाद में धंसा मिला। जिसे गोताखोरों ने खींचकर बहार निकाला।



