National
कैथल में जेसीबी की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार
जागरण संवाददाता, कैथल। गांव दयोहरा में रामा भट्ठे के पास बुधवार सुबह लोडेड जेसीबी मशीन की टक्कर लगने से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बरोट निवासी सावन पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। हादसे क
लेखक Surender Kumar91K पढ़े गए
-1792015394099.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, कैथल। गांव दयोहरा में रामा भट्ठे के पास बुधवार सुबह लोडेड जेसीबी मशीन की टक्कर लगने से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बरोट निवासी सावन पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। हादसे के बाद जेसीबी चालक मशीन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। स्वजनों के अनुसार सावन मंगलवार को अपने मामा के घर गांव मलिकपुर गया हुआ था।
बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक पर सवार होकर दयोहरा की तरफ आ रहा था। जब वह रामा भट्ठे के पास पहुंचा तो सड़क पर अचानक आई लोडेड जेसीबी मशीन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि जेसीबी चालक मशीन के बकेट में मिट्टी भरकर सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ ले जा रहा था।



