जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में मंगलवार को शुगर मिल के पास एक दुकान की सीढ़ियों में मिले शव का बुधवार को चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में भी मौत के कारण स्पष्ट न होने पर चिकित्सकों ने केमिकल जांच के लिए बिसरा लिया है।
बिसरा जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव स्वजनों को सौंप दिया है। थाना शाहाबाद के जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि केमिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।