National
बहादुरगढ़ में दो सड़क हादसों से दो लोगों की मौत, केएमपी और बाईपास पर हुआ एक्सीडेंट
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। क्षेत्र में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। आसौदा गांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर कैंटर की टक्कर से टेंपो सवार युवक की जान चली गई। वहीं, बहादुरगढ़ बाइपास पर फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाह
लेखक Pardeep Bhardwaj57K पढ़े गए
-1792015017168.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। क्षेत्र में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। आसौदा गांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर कैंटर की टक्कर से टेंपो सवार युवक की जान चली गई। वहीं, बहादुरगढ़ बाइपास पर फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
उसकी पहचान नहीं हो पाई है। केएमपी एक्सप्रेसवे पर कैंटर चालक ने आगे चल रहे छोटे टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली के आजादपुर निवासी रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गौरव जख्मी हो गया।



