सुरेश बहादुर सिंह। लोकतंत्र में सत्ता की असली कसौटी यह नहीं कि उसके पास कितने अधिकार हैं, बल्कि यह है कि वह उन अधिकारों का इस्तेमाल समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति के हित में कैसे करती है। जब किसी बाहुबली की हैसियत के आगे गरीब की जमीन, उसकी आजीविका और उसके परिवार का भविष्य असुरक्षित हो जाए, तब चुनौती सिर्फ अवैध कब्जे की नहीं रहती। तब कानून के राज की विश्वसनीयता दांव पर लग जाती है। ऐसे में न्याय का अर्थ केवल कब्जा हटाना नहीं, बल्कि उस जमीन को उसके वास्तविक सामाजिक उद्देश्य से जोड़ना भी है। माफिया की जमीन पर गरीबों को आवास देने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल इसी धारणा को सार्वजनिक जीवन में स्थापित करने का प्रयास है।