डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी कम्युनिटी के सदस्यों में गहरी फूट पड़ गई है। इस बीच दो ग्रुप ने अलग-अलग बयान जारी किए हैं।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों के एक समूह ने भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के अभियानों के खिलाफ चेतावनी जारी की है, वहीं दूसरी ओर एक अन्य समूह ने पुलिस की कथित ज्यादतियों की कड़े शब्दों में निंदा की है।