जगरण संवाददाता, श्रीनगर। बारामूला के खानपोरा इलाके के लोगों ने अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि बाईपास सड़क के निर्माण कार्य से पास के रिहायशी मकानों की स्थिरता को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाईपास के हिस्से के ठीक नीचे बने कई घर निर्माण कार्य के कारण नुकसान की चपेट में आ सकते हैं। उन्हें डर है कि लगातार हो रहे निर्माण कार्य से उनके घरों की नींव और कमजोर हो सकती है और इलाके में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।