National
132 साल बाद अपनी जड़ों की तलाश में सूरीनाम से गाजीपुर पहुंचा परिवार, पूर्वजों की खोज के लिए दिया डीएनए सैंपल
जागरण संवादाता, वाराणसी। सूरीनाम से एक परिवार अपने पूर्वजों की तलाश में सात समंदर पार कर भारत पहुंचा है। जॉन मोहनलाल रामनंदनलाल और शारदा रामनंदनलाल ने अपने 70 वर्षीय पिता का जीवन भर का सपना पूरा करने के लिए बनारस और गाजी
लेखक Vns Shailesh Asthana180K पढ़े गए

जागरण संवादाता, वाराणसी। सूरीनाम से एक परिवार अपने पूर्वजों की तलाश में सात समंदर पार कर भारत पहुंचा है। जॉन मोहनलाल रामनंदनलाल और शारदा रामनंदनलाल ने अपने 70 वर्षीय पिता का जीवन भर का सपना पूरा करने के लिए बनारस और गाजीपुर जिले के खानपुर गांव का दौरा किया है। इस यात्रा के दौरान, परिवार ने अपनी वंशावली की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए आज 'ज्ञान लैब' में प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे को अपना डीएनए सैंपल भी बुधवार को सौंपा है।



