जागरण संवाददाता, श्रीनगर। प्रदेश के पर्यटनस्थलों, बाग बगीचों व पार्कों में प्रवेश के लिए एंट्री फीस, वीडियो, फोटोग्राफी के लिए अनुमित आदि के लिए सैलानियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है, लेकिन उनकी यह ढीली जेब प्रशासन के खजानों को और भारी कर देती है। बीते पांच वर्षों (2021 से अक्तूबर 2025) के दौरान प्रशासन ने इस प्रक्रिया से 65.72 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया है।